नेहरू युवा केंद्र द्वारा विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज देवरिया। बरहज नगर में स्थित मिशन स्कूल के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र देवरिया द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अभिषेक कुमार रानू मौजूद रहे खेल के दौरान कबड्डी, दौड़ ,वॉलीबॉल, साइकिल रेस, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया गया। खेल के दौरान विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया विजेता प्रतिभागि, बच्चों को जिले पर होने वाले खेल कूद में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ऋषि कुमार रानू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को खेलकूद और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए जिससे उनके अंदर छुपे हुए प्रतिभाओं का विकास हो सके।



