पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक की लहर, मौलाना जावेद हैदर जैदी ने व्यक्त की संवेदना

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

लखनऊ:देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति के प्रखर हस्ताक्षर डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शिया धर्मगुरु मौलाना जावेद हैदर जैदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. सिंह को भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों का आधारस्तंभ बताते हुए उनकी ईमानदारी और विद्वत्ता को सलाम किया।

मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को नई दिशा दी और हमेशा जनकल्याण को प्राथमिकता दी। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके योगदान को याद करते हुए सभी ने कहा कि उन्होंने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. सिंह के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई। उनके निधन पर राष्ट्रभर में शोक व्यक्त किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button