एक महान अर्थशास्त्री एवं दूरदर्शी नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह – प्रो.शम्भुनाथ,  बी.आर.डी.बी.डी.पी.जी.कालेज में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा

शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने मौन रख दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया।स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर शुक्रवार को प्राचार्य सहित शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्राचार्य प्रो.शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि भारत ने आज एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और सादगी के प्रतीक नेता को खो दिया। उनकी विनम्रता और देश के लिए उनकी सेवा हमेशा याद की जाएगी। उनका योगदान देश की आर्थिक प्रगति और राजनीतिक स्थिरता में अमूल्य रहा है। उनकी सादगी और नि:स्वार्थ सेवा को हम नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि वह एक महान नेता थे, जिनकी नीतियों ने भारत को आर्थिक सुधारों की राह दिखाई। उनकी सोच और समर्पण को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ०गायत्री मिश्रा, डॉ०अरविन्द पाण्डेय, डॉ०अविकल शर्मा, डॉ०हसीब, अजय बहादुर, ब्रजेश यादव, सज्जन कुमार गुप्त, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, विनय मिश्र, योगेन्द्र वर्मा, राजीव पांडेय, रीता, अनीता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button