मजदूर दिवस पर शहीद मजदूरों को किया गया याद
हिंद मजदूर किसान पंचायत द्वारा नगर में आयोजित किया गया था संगोष्ठी
भदोही। हिंद मजदूर किसान पंचायत (HMKP)
द्वारा गुरुवार को मजदूर दिवस के मौके पर नगर के चौरी रोड स्थित एक कॉम्पलेक्स में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मजदूर संगठनों के नेता व श्रमिक शामिल हुए। जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर लाल सलामी दी।
हिमकिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो.हसनैन अंसारी ने कहा कि इस दिन को मनाने की नींव अमेरिका में रखी गई थी। जब अमेरिकी मजदूरों ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाते हुए आंदोलन किया। उन दिनों मजदूर एक दिन में 15-15 घंटे काम करते थे। अपने कार्य अवधि को कम और तय करने की मांग करते हुए मजदूर 1986 में सड़कों पर उतर आए और हड़ताल करने लगें। उन्होंने कहा कि आंदोलन में पुलिसकर्मियों ने मजदूरों पर लाठीचार्ज और फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों की लाठीचार्ज और फायरिंग से
हजारों मजदूरों की जान चली गई। जबकि सैकड़ों की संख्या में श्रमिक घायल हो गए। उस समय सड़कों और नालियों में खून ही खून बह रहा था। तब झंडा सफेद रंग का हुआ करता था। लेकिन उसके बाद झंडे का रंग लाल कर दिया गया। उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश मंत्री इंद्रदेव पाल ने कहा कि जिस श्रमिक कानूनों को मजदूरों ने लड़कर हासिल किया था। इसे सरकारें समाप्त करने का कुचक्र रच रही है। श्रम कानून पर हमलाकर ट्रेड यूनियन एक्ट को समाप्त कर पूरी तरह से मजदूर विरोधी कानून लागू किया जा रहा है। मजदूरों की एकता की कड़ी को तोड़ने के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाई जा रही है।
इस मौके पर संजीव दुबे, जितेंद्र राय, जगन्नाथ मौर्य, सुशील श्रीवास्तव, रामजीत यादव, भुलाल पाल, जयप्रकाश सिंह, भानसिंह मौर्य, प्रेम बहादुर, काशीनाथ, प्रेम बहादुर, संजय कुमार, नजर नवाज, प्रिंस अंसारी व सरफराज अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।