आजमगढ़:गौ माता के प्रहार से गो भक्त हुआ घायल
रिपोर्ट: रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के टिकर पैठान निवासी एक गो भक्त आज प्रातः काल गौ माता के प्रहार से बुरी तरह घायल हो गया। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के टिकर पैठान गांव निवास शंकर पुत्र बंसी आज प्रातः कॉल शौच करने के लिए सिवान में गया था जैसे ही वह शिवान में पहुंचा है उसे देखते हैं गौ माता उसके ऊपर भड़क गईं।इसके बाद गौ माता उसे दौड़ा कर मारने लगीं।उम्र से मजबूर और पैर से कमजोर 70 वर्षी शंकर भाग कर अपना जान तो बचाना चाहा किंतु गौ माता ने दौड़ा कर उसे उठाकर पटक दिया जिससे उसे काफी चोट आई। इसी बीच पास पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोगों ने पीड़ित की आवाज सुनी तो दौड़ कर घायल को माता के प्रहार से छुड़ाया घायल शंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भरती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।