आजमगढ़:विवाहिता का पंख से लटका मिला शव 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौवां गांव में रविवार की सुबह एक घर में विवाहिता का शव पंखे से लटकता मिला। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.जीयनपुर कोतवाली के मझौवा गांव निवासी दीपक कुमार (28) अपनी पत्नी सीमा (21) के साथ दिल्ली में रहते थे। एक सप्ताह पहले वह अपनी पत्नी सीमा के साथ गांव आया था। वह घर पर अपनी पत्नी और मां आशा के साथ रहता था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गये. सीमा भी कमर में सो गयी. सुबह जब उसके परिजन उसके कमरे में गए तो उसे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर मां-बेटे घबरा  गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button