सर्राफा की दुकान में लूट कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sarrafa ki shop looted, shot, bullion businessman injured

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद बिंद्रा बाजार

आजमगढ़: गंभीरपुर थानाक्षेत्र के एक सर्राफा की दुकान में 29 दिसंबर की शाम लगभग 6:30 बजे बाइकसे आए दो लुटेरे बदमाश दुकानमे आभूषण लूटनेकी कोशिश करने लगे सर्राफा व्यवसायी के विरोध करने पर लुटेरों ने गोली मार दिया गोली लगने के पश्चात दुकानदार दोनों बदमाशों को दुकानसे धकेल कर बाहर लाया और शोर मचाया शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े अपनेको घिरता देख बदमाश अपने बाइक से फरार हो गए
जानकारी के अनुसार पप्पूसिंह पटेल पुत्र चंद्रभानसिंह पटेल निवासी बिंद्रा बाजार आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने निजी मकान आवास में सर्राफाकी दुकान खोल रखी हैं रोज की भति समय लगभग 6:30 बजे अपनी दुकान बंद करने जा रहा था कि लालगंज की तरफ से दो बदमाश दुकान पर आकर रुके एक बदमाश बाइक पर बैठा था दूसरा दुकान में घुसकर आभूषण लूटने की कोशिश किया तो पप्पू सिंह ने विरोध किया इतनेमे हमलावर असलहे से फायर कर दिया एक गोली शटर पर आकर लगी दूसरी गोली पप्पू सिंह के कंधे के पास लगते हुए पार कर गई गोली लगने के पश्चात दुकानदार हमलावर को धकेल कर बाहर लाया और शोर मचाया शोरसुनकर आस पास के लोग दौड़े अपनेको घिरता देख हमलावर फरार हो गए सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस घायल दुकानदारको प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गए डॉक्टरों ने प्राथमिक  उपचार के बाद  स्थितगंभीर देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया जहां एक निजी हॉस्पिटल वेदांता में उपचार चल रहा है  गंभीरपुर पुलिस ने लूट की घटना का तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में शामिल बदमाश फरदिन पुत्र फिरोज निवासी आवक थाना रानी की सराय को पुलिस मुठभेड़ के दौरान कोहडौरा ईट भट्ठे के पास सोमवार की सुबह 7:15 बजे पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें अभियुक्त के दाहिने गोली लगी है.जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी एक अभियुक्त सरपत के झुरमुट होते हुए नदी के किनारे फरार हो गया अभियुक्त  कब्जे से एक पिस्तौल दो जिंदा कारतूस एक खोखा एक बाइक बरामद किया

Related Articles

Back to top button