मुंबई नासिक महामार्ग क्रमांक-३ पर ११ महीनों में हुए सड़क हादसे का इतिहास ३७ हादशा ३० की मौत २७ गंभीर रुप से जख्मी
History of Road Accidents in 11 Months on Mumbai Nashik Highway No-3 37 Accidents 30 Deaths 27 Serious Injuries

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – मुंबई नासिक महामार्ग क्रमांक- ३ पर इस साल जनवरी से नवंबर माह तक कुल ११ माह में ३७ सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं। इन सभी हादसों में ३० लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि २७ लोग बुरी तरह से जख्मी हुए है। महामार्ग यातायात पुलिस के मुताबिक भिवंडी के सोनाले फाटा से कसारा (लतीफवाडी ) के बीच ७१ किमी लंबे मार्ग पर ये हादसे हुए हैं।
इन घटनाओं के कारणों की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि तेज गति, लापरवाह ड्राइविंग और यातायात नियमों की टंप अनदेखी और मदिरा पान बताई जा रही है। पिछले साल २०२३ में भी इस मार्ग पर ३१ हादसे हुए थे, जिनमें २९ लोगों की मौत हुई और १९ लोग घायल हुए थे। महामार्ग पुलिस विभाग ने यातायात नियमों के पालन के लिए सख्त कदम उठाने और सतर्कता बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है.विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा उपायों. को लागू करके और जागरूकता फैलाकर इन दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।



