जब महिला को लगा कि उसके साथ हो रहा है अन्याय और अत्याचार तब उसने रोनापार पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
जब महिला को लगा कि उसके साथ हो रहा है अन्याय और अत्याचार तब उसने रोनापार पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के रोनापार थाना क्षेत्र से जमीन से संबंधित एक विवादित मामला सामने आया है ।जिसमे न्याय पाने के लिए एक पीड़ित महिला ने थाना से न्याय की गुहार लगा डाली है । हकीकत् क्या है यह जाँच के बाद ही पता चलेगा ? फ़िरभी पीड़ितों का आरोपियों प्रति कहना है कि?देखिए यह व्यक्ति कैसे कह रहा है कि चलिए एसडीएम के यहां वहीं बात होगी!जमीन के मालिक किसान परमीशन की बात कर रहे तो इनके पास स्पष्ट जवाब नहीं!खेत किसान का है, उसकी अनुमति के बगैर कोई कुछ नहीं कर सकता, यहां रातों रात बुआई हुए खेतों में गढ्ढे खोदकर खेती को बर्बाद कर दिया गया!आरोपितों के अनुसार आज़मगढ़ जिला के सगड़ी तहसील के ग्राम पोखरा में ONGC के कॉन्ट्रैक्ट के नाम पर खुद को Alpha Geo नाम की निजी कंपनी का बताकर अवैध रूप से खेतों में गहरी खोदाई की गई!ज़मीन मालिकों की जानकारी के बगैर फसलीय खेतों पर इस तरह रात के अंधेरे में की गई खुदाई गैर कानूनी है!इसको लेकर ग्रामवासियों और ज़मीन मालिकों को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई और उन्हें उन्हीं की ज़मीन पर गैरकानूनी हस्तक्षेप के खिलाफ सवाल उठाने पर धमकाया जा रहा!कंपनी के कर्मचारी इस खोदाई के एवज में किसानों को महज़ 1 हज़ार रुपए मुआवजा देने की बात कर रहे!
किसानों ने बिना बातचीत और सहमति के बगैर की जा रही खुदाई का विरोध किया और गांव की ममता यादव ने थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत भी की है!किसानों का आरोप है कि बिना बातचीत, सहमति के खेतों में अवैध रूप से खुदाई की जा रही!ग्रामीणों से बातचीत न करने की बात स्वीकार कर कंपनी के कर्मचारियों ने अपराध स्वीकार किया है, जिसे वीडियो में देखा सुना जा सकता है!दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वाली कंपनी का लाइसेंस रद्द किया जाए!



