कांग्रेसियों ने चौपाल लगा,मनमोहन सिंह के योगदान की किया लोगों के बीच चर्चा

शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर हुआ बरियारपुर चौराहे पर चौपाल का आयोजन।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

देवरिया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर चौपाल का आयोजन कर व लोगों के बीच जाकर देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किए गए योगदान की चर्चा की। इस दौरान रामजी गिरि ने कहा कि देश की डूबती अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम मनमोहन सिंह ने किया। उनके द्वारा लागू किए गए सूचना का अधिकार अधिनियम, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, मनरेगा, आधार कार्ड आदि योजनाओं का लाभ पूरा देश उठा रहा है।मनमोहन सिंह ने लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति किया।कभी भी विरोधी दल के लोंगो को फर्जी मुकदमे में फंसाने का कार्य नही किया। आज के परिवेश में इतना विद्वान प्रधानमंत्री मिलना मुश्किल है।देश उनके द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों को लेकर हमेशा याद करता रहेगा।उनकी कमी सदैव ही महसूस होगी। वह ईमानदारी व सादगी के प्रतीक थे। आज देश में सुचिता पूर्ण राजनीति का अभाव हो गया है। भाजपा को जनता के भलाई के लिए कार्य करने का समय नही है। अब बिना कांग्रेस के इस देश का भला नहीं होने वाला है। चौपाल को वरुण राय,समीर पांडेय, नागेन्द्र शुक्ल,आलोक त्रिपाठी राजन,विजय शंकर मिश्र, उत्तेज मिश्र,धर्मेन्द्र पांडेय, संजीव मिश्र,पवहारी पासवान, बाबूनन्दन प्रसाद,मुकेश यादव, गोधन गुप्ता,सूर्यनाथ तिवारी, वेदप्रकाश पांडेय,अजय त्रिपाठी, पंचानंद मिश्र आदि ने सम्बोधित किया। चौपाल की अध्यक्षता रामजी गिरि व संचालन आलोक त्रिपाठी राजन ने किया।

Related Articles

Back to top button