किसानों व पूर्व केंद्रीय मंत्री पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग ,सौंपा ज्ञापन।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र , जिला संवाददाता।

 

देवरिया।शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के झांसी जिले में मूंगफली किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर उनकी पीड़ा से अवगत कराते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व 50 किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर उनके एओ को सौंपा।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष आनंददेव गिरि चुन्नू ने कहा कि झांसी जनपद के किसान अपनी मूंगफली की फसल 26 दिसम्बर को बेचने के लिए भोजला मंडी गए थे लेकिन कई दिन तक खरीददारी न होने व कमीशन के रूप में 1400 से लेकर 1600 मांगने से परेशान होकर शांतिपूर्ण तरीके से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ जिलाधिकारी से मिले । उन्होंने किसानों को खरीद का आश्वासन देकर मंडी भेजा,उसके बाद किसान वहां से चले गए बाद में 50 किसानों व कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। हम कांग्रेस जन किसान भाइयों की समस्या को लेकर हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।भाजपा सरकार किसानों के हित के वजाय उनपर मुकदमा दर्ज करा कर परेशान कर रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में वरुण राय,दीनदयाल प्रसाद,समीर पांडेय, जुलेखा खातून,विजय शेखर मल्ल रोशन, आलोक त्रिपाठी राजन,जयप्रकाश पाल,सुहैल अंसारी,भरत मणि त्रिपाठी,राजेश कुमार सिंह,जवाहर लाल बरनवाल, सुबाष राय सैथवार,सुनील द्विवेदी, मनोज मणि त्रिपाठी, राशिद अंसारी,रीता देवी,निर्मला वर्मा,रामप्रवेश सिंह, विपिन कुमार राय,गंगा प्रसाद कुशवाहामनीष यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button