अंतरराष्ट्रीय टीमों को प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय कोच

[ad_1]

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति ने खो खो वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले एशिया , यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से संबंधित देशों की खो खो टीमों को फिटनेस, खेल नियमों और नवीनतम खेल तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित भारतीय कोच तैनात किये हैं।

खो खो वर्ल्ड कप 2025 के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय खो खो फेडरेशन के प्रेसिडेंट सुधांशु मित्तल ने बताया कि यह कोच सम्बन्धित देशों की खो खो फेडरेशन के अनुरोध पर तैनात किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह कोच अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया , न्यूज़ीलैंड, अर्जेंटीना ,दक्षिण कोरिया ,पोलैंड , हॉलैंड ,पेरू , दक्षिण अफ्रीका ,केन्या ,मलेशिया ,भूटान और नेपाल देशों के लिए तैनात किये गए हैं ।

सुधांशु मित्तल ने बताया कि इन कोचों को खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति द्वारा तैनात किया गया है और इनका एयर टिकट, रहने -खाने आदि की सभी व्यवस्था खो खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति द्वारा की गई है हालांकि कुछ देशों की खो खो फेडरेशनों द्वारा इन कोचों को स्थानीय सुविधाएं या ठहरने की सुविधा प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खो खो फेडरेशन ने खिलाडियों और सपोर्ट स्टाफ के प्रशिक्षित और कैपेसिटी बिल्डिंग करने के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किया है। क्वालिफाइड कोचों को नवीनतम अंतरराष्ट्रीय खेल नियमों ,स्पोर्ट्स रेगुलेशन , तकनीक आदि के बारे में नियमित रूप से गहन वर्कशॉप / ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाता है।

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button