Azamgarh news: कानून-व्यवस्था पर सवाल,महिला पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार, दादा-पोते हत्याकांड के बाद फिर दहशत
Azamgarh news: A woman was attacked with a sharp weapon after entering her house.

पवई/आजमगढ़ । गुरुवार रात घर में अकेली रह रही एक महिला पर अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे दुर्गावती (48) पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद अपने घर में अकेली थीं। उन्होंने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। इसी दौरान किसी तरह अज्ञात हमलावर घर के भीतर पहुंच गया और उनकी गर्दन व हाथ पर चाकुओं से कई वार कर दिया।
ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण कोई भी घर के भीतर नहीं जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर दूसरी मंजिल पर महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं।पुलिस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया,जहा चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।
गुजरात इंजेक्ट ने मुनाफे में लगाई छलांग, अब बनेगी ‘रेगेनोवा रिन्यूटेक लिमिटेड’
सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हमलावर की तलाश में जुटी है।लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। दादा-पोते के दोहरे हत्याकांड का खुलासा अब तक नहीं होने के बीच महिला पर हुए जानलेवा हमले ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल ने बताया कि घायल महिला के भाई बृजेश गौड़ ने नामजद तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



