फुटबॉल टूर्नामेंट का तिसरे दिन, बरहज बनाम सिवान के बीच खेला गया मैच बरहज एक गोल से विजयी। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया। बरहज नगर के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम के मैदान फुटबॉल टूर्नामेंट , बरहज बनाम सिवान के बीच खेला गया खेल समाप्ति तक दोनों टाइम एक-एक गोल कर बराबरी पर जमी रही आज के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि विवेक कुमार गुप्ता नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा और विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश मिश्रा रहे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा द्वारा बरहज एवं सिवान के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की। खेल बरहज एवं सिवान के बीच खेल प्रारंभ हुआ हाफ टाइम के पहले बरहज ने सिवानके खिलाफ एक गोल दाक कर बढ़त बना ली खेल के अंतिम हाफ टाइम से पहले सिवान ने भी एक भी गोल दाग कर मैच बराबर कर लिया दोनों टीमों के बीच खेल, कडे मुकाबले के बीच काफी रोचक बना रहा । हाफ टाइम के बाद बरहज ने दूसरा गोल दाग कर सिवान के खिलाफ बढ़त बना ली जो समय समाप्ति तक बना रहा इस तरह से बरहज दो एक से खेल में विजई रही। खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों की सराहना की। खेल में मुख्य रेफरी मकसूद आलम, गोल जज रामाश्रय यादव ,अशोक कुमार, लाइनमैन दिलीप मद्धेशिया ,रमेश विश्वकर्मा ,का काफी योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर , मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित कार्यक्रम के अध्यक्ष मैनेजर तिवारी दीनानाथ यादव, विनय कुमार मिश्र, सबलु मिया, अशोक सोनकर, राजीव पांडे , पूर्व विधायक स्वामीनाथ ,विजय सिंह रिंकू, धीरेंद्र तिवारी ग्राम प्रधान, महात्म लाल, प्रोफेसर अमरेश त्रिपाठी, दिनेश कुमार यादव, अष्टभुजा तिवारी, झुंझुनू मद्धेशिया, मैनेजर चौहान अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। खेल के आयोजक इंडियन डाइवर्सिटी पब्लिक स्कूल बरहज के प्रबंधक केशव तिवारी उर्फ काजू बाबा ने दोनों टीमों को बधाई दी, खेल के दौरान कमेट्री का काम अरुण कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button