देवरिया के युवा समाजसेवी बृजेश शुक्ला का हुआ सम्मान ।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
मईल, देवरिया। एकौना निवासी ब्रजेश शुक्ल द्वारा चलाए जा रहे
पंडित ध्रुवदेव मिश्र पाषाण निःशुल्क पुस्तकालय के संस्थापक बृजेश शुक्ला को युवा चेतना समिति गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित 24वे स्वर्ण पदक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननिय राज्य सभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल जी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पुनम टंडन जी द्वारा अंगवस्त्र मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
ग्राम पंचायत कपुरी एकौना गांव में निशुल्क पुस्तकालय चलाने वाले बृजेश शुक्ला को बधाई देने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री राम मनोहर मणि त्रिपाठी कन्हैया लाल तिवारी ,
इष्ट देव शुक्ला जी कुबेर शुक्ला गोरखपुर से आकृति विज्ञा अर्पण प्रख्यात शायर प्रखर पुंज जी लाईब्रेरी के अध्यक्ष श्री सुशांत शर्मा(राज भाषा अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक वाराणसी )पुर्व प्रधान शैलेश प्रसाद जी मृत्युंजय शुक्ला जी एवं समस्त क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने शुभकामनाएं दी



