Mau news:फोरलेन से नगर को आने वाली सड़क बनने के तीन दिन बाद टूटने लगी।

रिपोर्ट: अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ:स्थानीयतहसील क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग गांव के समीप नेशनल हाइवेफोरलेन से नगर को आने के लिए तीन दिन पूर्व बनी सड़क मानक के विपरित निर्माण के चलते पिच में दरार पड़ने से सड़क टूटने लगी है।जिससे क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है।लोगों ने मांग किया है कि इसकी जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण किया जाय।घोसी तहसील क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग गांव के समीप नेशनल हाईवे से घोसी नगर को जाने वाली सड़क को जोड़ने वाले स्थान पर तीन दिन पूर्व में कार्यदाई संस्था द्वारा मानक के विपरित बनाई गई पिच में दरार पड़ने से सड़क टूटने लगी है।जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।इस संबंध में रामशरीख राजभर ,मांधाता सिंह एवं अनिल कुमार मिश्र तथा कमलाकांत राजभर ने मांग किया है कि जनहित में निर्मित सड़क की जांच कर मानक के अनुरूप निर्मित किया जाय।जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button