देवरिया:राम विवाह की कथा सुन विभोर हुए श्रद्धालु

Deoria news:Devotees were overwhelmed after listening to the story of Ram's marriage, the pandal echoed with the chants of Ram

देवरिया।भलुअनी, देवरिया। नगर पंचायत भलुअनी के मां भगवती पैलेस मे हो रहे 9 दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के 6 वे दिन की कथा में राम सीता विवाह प्रसंग सुन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गये। अयोध्या से पधारे आचार्य धीरज कृष्ण महाराज ने श्रीराम सीता विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि राजा जनक के दरवार मे शिव धनुष रखा हुआ था, एक दिन सीता ने घर की सफाई के दौरान उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया, यह देख राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि वह धनूष किसी से उठता नही था, राजा ने प्रतिज्ञा की कि जो भी प्रत्यंचा चढाऐगा उसी के साथ सीता का विवाह होगा। स्वयंबर की तिथि निर्धारण कर सभी राजा महाराजाओ को निमंत्रण भेजा गया। वहा आये सभी लोगो ने एक एक कर धनुष उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी इसमे सफलता नही मिली, गुरू की आज्ञा से श्रीराम धनुष उठाकर प्रत्यांचा चढाने लगे तभी धनुष टुट गया, धूमधाम से सीता राम का विवाह संपन्न हुआ। स्वर्ग से देवताओं ने फूलो की बारीश की। कथा के दौरान आकर्षक का केन्द्र बने श्रीराम व सीता की आरती व मंगल गीत गा कर महिलाओ ने आशीर्वाद लिया।

संगीत की धुनो पर भजन सुनाकर भजन गायक रघुपति व दीपक ने श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान बरहज अनंत पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर अंज्जनेय दास महाराज ने रामभक्तो को संबोधित कर श्रीराम कथा के जीवन महत्व के बारे मे बताया। इस दौरान विजय कौशल महाराज, आदित्य त्रिपाठी, मनोज तिवारी, परमेश्वर सिंह सुनील सिंह, सूर्यनाथ मिश्रा, राजेश वर्मा, गुड्डू पटेल, कृष्णा जी, राहुल मद्धेशिया, भरत वर्मा, मनोज कुमार मद्धेशिया, भगवान दास मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, संजय वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, विनोद मद्धेशिया, सहित सैकडो रामभक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button