ग़ैरीजन मैदान में मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत का खुलासा,सांड के मारे जाने से हुई मौत, वीडियो हुआ वायरल
The death of an unknown person found in Garijan Maidan was revealed, he died after being attacked by a bull, video went viral

जबलपुर के कैंट थानांतर्गत सदर स्तिथ गैरिजन मैदान में सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस मृतक की मौत मामले में जांच में जुटी हुई थी।वही मृतक की मौत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।जिसमे मृतक शराब के नशे में मैदान में सांड के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।इस दौरान सांड ने उक्त व्यक्ति को उठाकर पटक दिया।जिससे उसकी मौत हो गई।वही किसी के द्वारा वीडियो को वायरल कर दिया गया।वही पुलिस ने बताया की सांड के साथ मृतक छेड़छाड़ कर रहा था इसी दौरान सांड ने उसे उठाकर पटक दिया। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में ही चोट लगने से उसकी मौत हो गई।मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



