Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना- फूलपुर, अंतर्गत वादिनी ने थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक- 01.10.2025 को विपक्षी पवन पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम- मानपुर तलवा थाना- फूलपुर, जनपद- आजमगढ़ द्वारा वादिनी की पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को स्कूल जाते समय बहला-फूसला कर भगा ले गया तथा शादी की झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 478/2025 धारा 137(2)/69/351(3)/352 बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत होकर विवेचना व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
आज शुक्रवार को व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मानपुर तलवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को पावर हाउस तिराहा टेउगां के पास से समय करीब 10.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



