आजमगढ़:किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़: कन्धरापुर थाने की पुलिस किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादिनी की पुत्री को अभियुक्त अफजल पुत्र एकबाल, अज्ञात व्यक्तियों के सहयोग से भगा ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/24 धारा 363/ 366/ 506/ 120बी भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।शुक्रवार को व0उ0नि0 रमेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा सम्बन्धित अभि0 अफजल पुत्र एकबाल निवासी विशौली थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ को जोलहापुर पुलिया से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।