फुटबॉल टूर्नामेंट फाईनल मैच बरहज बनाम बड़हल गंज के बीच खेला गया मैच बड़हल गंज विजयी घोषित । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया। बरहज नगर के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम के मैदान फुटबॉल टूर्नामेंट , बरहज बनाम बड़हल गंज के बीच फाईल मैच खेला गया खेल समाप्ति तक दोनों एक-एक गोल कर बराबरी पर जमी रही। आज के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि, श्याम सुंदर जायसवाल और विशिष्ट अतिथि मैनेजर तिवारी रहे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि मैनेजर तिवारी द्वारा बरहज एवं बडहलगंज के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, मुख्य अतिथि द्धारा कीक लगाकर खेल प्रारंभ किया हाफ टाइम के पहले बड़हल गंज ने एक गोल दाग कर बढ़त बना ली खेल के अंतिम टाइम से पहले बरहज ने एक भी गोल दाग कर मैच बराबर कर लिया दोनों टीमों के बीच खेल, कडे मुकाबले के बीच काफी रोचक बना रहा । जो समय समाप्ति तक बना रहा इस तरह से बड़हल गंज को विजई घोषित किया गया खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों की सराहना की। खेल में मुख्य रेफरी मकसूद आलम, गोल जज रामाश्रय यादव ,अशोक कुमार, लाइनमैन दिलीप मद्धेशिया ,रमेश विश्वकर्मा ,का काफी योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर , मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित कार्यक्रम के अध्यक्ष मैनेजर तिवारी दीनानाथ यादव, विनय कुमार मिश्र, सबलु मिया, अशोक सोनकर, राजीव पांडे , पूर्व विधायक स्वामीनाथ ,विजय सिंह रिंकू, धीरेंद्र तिवारी ग्राम प्रधान, महात्म लाल, प्रोफेसर अमरेश त्रिपाठी, दिनेश कुमार यादव, अष्टभुजा तिवारी, झुंझुनू मद्धेशिया, मैनेजर चौहान, रमेश, दिलीप, राकेश, राजेश, अशोक, मोहन मद्धेशिया ,अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। खेल के आयोजक केशव तिवारी उर्फ काजू बाबा ने दोनों टीमों को बधाई दी, खेल के दौरान कमेट्री का काम अरुण कुमार सिंह श्रीधर पांडे ने किया।

Related Articles

Back to top button