रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिलाधिकारी देवरिया की अनुमति से यह आयोजन 27 दिसंबर 2024 को बीआरसी परिसर, देवरिया सदर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर 30 में से 29 रसोइयों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों द्वारा भोजन पकाने की विधि, स्वच्छता और सुरक्षा का मूल्यांकन किया गया। यह मूल्यांकन निर्णायक समिति ने किया, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया, स्वाति तिवारी (प्रधानाचार्या, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवरिया), श्रीमती प्रियंका यादव (प्रवक्ता, गृह विज्ञान, बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय, ड्योढ़ी भागलपुर), श्रीराम यादव (खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देवरिया), डॉ. पूनम बाला (जिला चिकित्सालय, देवरिया), और भेषराज खनल (शेफ, वियांड फ्लेवर होटल) शामिल थे।

निर्णायक समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजनी देवी (कंपोजिट विद्यालय, बंसहिया, विकास खंड गौरीबाजार) को मिला। द्वितीय स्थान सुशीला देवी (पूर्व माध्यमिक विद्यालय, देवकली, विकास खंड भागलपुर) ने प्राप्त किया, और तृतीय स्थान लीलावती देवी (कंपोजिट विद्यालय, रावतपार अमेठिया, विकास खंड लार) ने हासिल किया। प्रतियोगिता की पूर्व निर्धारित तिथि पर राजकीय शोक घोषित होने के कारण परिणामों को संरक्षित रखा गया और कार्यक्रम का समापन शोक सभा के साथ किया गया।

दिनांक 8 जनवरी 2025 को मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय द्वारा निर्णायक समिति के मूल्यांकन के आधार पर विजेताओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का संचालन पंकज शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर देवमुनि वर्मा, दुर्गेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण दास गुप्ता, संजय मिश्र, नरेंद्र मोहन सिंह, ऋषिकेश जायसवाल, संजीव दुबे, अश्वनी कुमार, दुर्गमान यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button