नगर पालिका अध्यक्ष, द्वारा किया गया गरीबों में कंबल वितरण।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप द्वारा इस कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखकर आज नगर पालिका परिषद में गरीबों में कंबल वितरित किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शीतल लहरऔर कड़ाके की ठंड में, नगर पालिका क्षेत्र के अंदर निवास करने वाले गरीब और निराश्रित लोगों के प्रति नगर पालिका, द्वारा द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया है जिस की ठंड में लोग सुरक्षित रह सके। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान रतन वर्मा महेश यादव सरवन जोखन शंभू दयाल भारती गहमरी जी सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



