संविधान निर्माता और गरीब , शोषित बंचित ,मजलूमो के मसीहा डाक्टर भीमराव अम्बेडकर ।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
देवरिया। संविधान निर्माता और गरीब शोषित वंचित मजलूमों के मसीहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विषय
मे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद मे की गयी अपमानजनक टिप्पणी के बिरूद्ध उनके इस्तीफे और बर्खास्तगी की माग को लेकर आज समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता ओं ने देवरिया मुख्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया और राष्टपति महोदय को सम्बोधित जिलाधिकारी को ग्यापन दिया।
आज 21दिसम्बर को सुबह ग्यारह बजे हजारोकी संख्या मे सपा कार्यकर्ता बासदेवरिया स्थित सपा कार्यालय पर इकट्ठे हुए और वहां से जुलूस की शक्ल मे अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर नारे लगाते हुए जलकल कोतवालीरोड होते हुए कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुचे। कार्यकर्ता अपने हाथों मे डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का फोटो लिये हुए थे ।
इस अवसर पर ब्यास यादव ने कहाकि अमित शाह ने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर पर टिप्पणी करके इस देश के दलितों ,शोषितो,पिछडावर्ग और गरीबों का अपमान किया है ।इस अपमान को कभी बर्दाश्त नही किया जायेगा और अमित शाह की बर्खास्तगी तक संघर्ष किया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सलेमपुर स्वामीनाथ यादव, पूर्व विधायक बरहज स्वामीनाथ यादव, पूर्व एम एल सी जेपी जायसवाल, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गेॅदालाल यादव, पूर्व अध्यक्ष दिलीप यादव, जिलामहासचिव मंसूर हसन, अशोक यादव, अशोक कुमार कुशवाहा विरेन्द्रकुमार गुप्त पूर्व चेयरमैन बरहज,रामबहादुर यादव, जिलासचिव रामविलास प्रजापति,गब्बूलाल विश्वकर्मा ,अम्बिकायादव, सन्तोष यादव,रामनाथ चौहान,गोपीयादव ,पंकज कुमार वर्मा,पृथ्वीनाथ प्रजापति,कमलेश पाण्डेय, अमरेन्द्र यादव आदि हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।