तहसील लेखपाल संघ घोसी के दुबारा बने अध्यक्ष अरविंद पांडेय। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव, ब्यूरो प्रमुख, घोसी।

घोसी। मऊ। लेखपाल संघ घोसी के पदाधिकारीयो चुनाव चुनाव अधिकारी विवेक राय एवं पर्वेक्षक रजनीश गौड़ की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अरविंद पांडेय अध्यक्ष एवं रवि कुमार मंत्री निर्वाचित हुए। बाकी पांच पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।

लेखपाल संघ घोसी के अध्यक्ष के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय को 43 को मत तथा दूसरे स्थान पर रहे शैलेंद्र चौहान को 32 मत मिले,इस तरह से अरविंद पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मंत्री पद पर काटे के टक्कर में रवि कुमार को 38 मत तथा प्रतिद्वंदी सौरभ राय को 37 मत मिले। इस तरह से रवि कुमार एक मत से निर्वाचित हुए। बाकी पदों वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र यादव, कनिष्ट उपाध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह, उपमन्त्री पद पर आशीष वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र राजभर तथा आडीटर पद पर आशीष यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

बाद में सभी पदाधिकारीयो को निर्वाचन अधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पंकज चौहान, रितेश सिंह, राजेश सिंह, शरत चौधरी,हेमंत सोनकर, अमित यादव, शशिशेखर,रानू बर्नवाल, आदि लेखापलो ने बधाई देते हुए लेखापलो के हित में कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button