थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया।
थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया था इस दिवस में कुल 10 मामले आए जिसमें 3 पुलिस के मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
स्थानीय थाना पर नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दिवस में कुल 10 शिकायत, पत्र अधिकारियों के समक्ष अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराई ।थाना दिवस में राजस्व के 7 और पुलिस के 3 मामले सामने आए जिसमें पुलिस के 3 मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष मामलों के निस्तारण के लिए विभाग के संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक शुभम पाठक, उपनिरीक्षक करूणेश राय, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार, राजस्व निरीक्षक रामजी अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।



