युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद, आञ्जनेय दास।

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया।

स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में अनंत पीठ आश्रम बरहज, देवरिया में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता आश्रम पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज जी ने किया । सभा में सबसे पहले मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा द्वीप प्रज्वल किया गया तदोपरांत जय घोष के साथ सभा की शुरुआत हुई । अखिल विद्यार्थी परिषद के बरहज इकाई की अध्यक्ष डॉ मंजू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद से हम सभी को सीख लेनी चाहिए और राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत प्रोत होना चाहिए । सभा को संबोधित करते हुए विनय मिश्रा जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद मानव जाति के विकास की वह कहानी है जो मानवता को जिंदा रखा है आज संपूर्ण देश स्वामी विवेकानंद के विचारों से सीख ले रहा है। अभय कुमार पाण्डेय ने कहा की स्वामी विवेकानंद बचपन से ही मेधावी प्रतिभा के थे वह हमेशा से दीन दुखियों की सेवा में लगे रहते थे उनका मानना था की राष्ट्र का विकास तभी हो सकता है जब संपूर्ण मानव का विकास होगा। ख़ेताडी के राजा की सहायता से वह शिकागो धर्म सम्मेलन में भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से दुनिया भर में भारतीय धर्म को स्थापित करने में सफल रहे। सभा के अध्यक्षता कर रहे हैं आश्रम पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास ने कहा ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के विचारों पर पूरे दुनिया मंथन हो रहा है हर युवाओं के लिए वह युवा संन्यासी प्रेरणा स्रोत बने हैं।सभी को उनसे सीख लेने चाहिए। राष्ट्र का विकास तभी सम्भव है जब युवा स्वामी विवेकानंद की जैसे सोचेगा।

सभा में मुख्य रूप से अनमोल मिश्रा, अनुपम मिश्रा, कुणाल यादव, शकुन्तला देवी, बबली, रंजना, ज्योति, मधु, रूबी, आर्य, अभिनव, शिवा, खुशबू सोनकर, सलोनी विश्वकर्मा, मिली विश्वकर्मा, रत्नेश पाण्डेय, आस्था गुप्ता, खुशी, साहील पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन सोनाली सोनकर ने किया।

Related Articles

Back to top button