परासिया देवार में जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरित। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया।

बरहज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदी के उसे पर का गांव परासिया देवार जहां आज भी लोग गरीबी से जूझते रहते हैं ऐसे में बरहज विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक मिश्रा द्वारा परसिया देवार पहुंचकर गरीबों गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया इस अवसर पर बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पुनीत काम है इस कड़ाके की ठंड में गरीब और निराश्रितों को कंबल वितरण करने का अवसर प्राप्त हुआ है समय-समय पर सरकार से जो भी सुविधा उपलब्ध होगी ग्राम वासियों को उपलब्ध कराया जाएगा। कंबल वितरण कार्यक्रम में बरहज के उप जिलाधिकारी अंगद यादव, तहसीलदार अरुण कुमार ,नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, एवं ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button