आजमगढ़:पुलिस को मिली बड़ी सफलता10 किलो चोरी की सरसों के आरोप में दो गिरफ्तार
आजमगढ़: मेंहनगर थाने की पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया; चोरी के 10 किलोग्राम सरसो बरामद कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा रेखा पत्नी सुभाष सा0 पवनी कलां थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी के खेत से 1.महेन्द्र पुत्र मुसाफिर व 2. घनश्याम पुत्र मुसाफिर समस्त निवासी पवनी कला थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ चोरी से सरसों काट करके उठा ले गये है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/24 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत किया गया। शुक्रवार को उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1.महेन्द्र तिवारी पुत्र मुसाफीर सा0 पवनी कला थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़, 2.घनश्याम पुत्र मुसाफिर सा0 पवनीकला थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को उनके घर ग्राम पवनीकला से 10 किलो सरसो के साथ समय गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।