वीरपुर मिश्र के प्राचीन शिव मंदिर पर प्रारंभ हुआ विष्णु महायज्ञ। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

भलुअनी देवरिया। बरहज तहसील के अंतर्गत ग्राम वीरपुर मिश्र भलुअनी क्षेत्र में आज विष्णु महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकल गई जय श्री राम के गगन भेदी नारों के बीच कलश यात्रा में सैकड़ो लोगों ने वीरपुर मिश्र से चलकर बरहज सरयू तट पर वैदिक मित्रों के बीच कलश में श्रद्धालुओं ने जल भरा और पुनः प्राचीन शिव मंदिर वीरपुर मिश्र में यज्ञ मंडप के चारों तरफ स्थापित किया या विष्णु महायज्ञ 15 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक चलेगा यज्ञ के दौरान श्री राम कथा की अमृत वर्षा भी की जाएगी यज्ञ केआचार्य लोलार्क मिश्र ,पंडित माधव मिश्र, संदीप मिश्रा ,वाराणसी द्वारा यज्ञ के कार्य संपादित कराए जाएंगे । वहीं श्री राम कथा अमृत वर्षा के लिए बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया के प्राचार्य प्रोफेसर शरद चंद्र मिश्र एवं हरि ओम शरण जी महाराज द्वारा प्रतिदिन अमृतमई कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा। यज्ञ के आयोजक मंडल द्वारा, यह जानकारी प्राप्त हुई आयोजक मंडल में उमेश मिश्र ,भीम मद्धेशिया, बृजमोहन मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, अरविंद मद्धेशिया, मदन मद्धेशिया, ग्राम प्रधान लालबाबू मद्धेशिया ,घनश्याम यादव सहित क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button