थाना पनागर में उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे द्वारा एक स्विफ्ट डिजायर कार , देसी पिस्टल जप्त कर कुख्यात आरोपी को किया गया गिरफ्तार एवं शराब के नशे वहां चलते पाए जाने पर तीन मोटरसाइकिल की गई जप्त

जबलपुर:श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जबलपुर द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में थाना पनागर के थाना प्रभारी महोदय अजय सिंह के निर्देश पर पनागर के उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई है गठित टीम को इलाका भ्रमण दौरान सूचना प्राप्त हुई की मोहरी में बिना नंबर की कत्थे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ व्यक्ति बैठे हैं जिनमें से शिव सिंह सोलंकी निवासी कुंडम अपने हाथ में एक पिस्टल लिया हुआ है सूचना पर कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे द्वारा ग्राम मोहारी में दबिश दी गई एवं मौके से एक देशी पिस्तौल तथा बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त कर आरोपी शिव सिंह सोलंकी पिता प्रभात सिंह सोलंकी उम्र 24 वर्ष निवासी सदाफल कुंडम को धारा 25 आयुध अधिनियम 51, 177 मोटर यान अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर केंद्रीय कारागार जबलपुर में निरुद्ध कराया गया साथ ही इलाका भ्रमण दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमपी 0958 का चालक राहुल प्रजापति एमपी 20 , 6050 का चालक श्री चंद्र उइके, एमपी 20 mk 6997 का चालक सतीश पटेल शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए जिससे उक्त गाड़ी जप्त कर उक्त आरोपियों के विरुद्ध 185 मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही में

उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे आरक्षक द्वारिका मिश्रा देशपाल रितेश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही,

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button