भाजपा सरकार में आमजन बहुत ही है परेशान – मार्कण्डेय मिश्र

अवधेश यादव बने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रभारी कांग्रेसियों ने दी बधाई। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस की बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई ।बैठक में जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष की रणनीति तैयार की गई।इस दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अवधेश यादव को दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीमा पुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त करने पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन बहुत ही परेशान है, महंगाई चरम पर है।इलाके की अधिकांश सड़के जर्जर है।सलेमपुर से पयासी, जमुआ मगहरा मार्ग एकदम से जर्जर हो गया है।उस पर चलना दूभर हो गया है।कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि अवधेश यादव के सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से प्रभारी बनने से कांग्रेस को मजबूती प्रदान होगी। यह मनोनयन कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान है।भागलपुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस के बिना प्रदेश व देश का भला नही होने वाला है। बैठक को आनन्द शंकर,सत्यम पाण्डेय, विनोद तिवारी, मनोज पांडेय, जाबिर खान,अखिलेश मिश्र,सतीश यादव, राहुल यादव, राहुल मिश्र,अवधेश पांडेय, परमानन्द प्रसाद,चुन्नू श्रीवास्तव, राकेश कुमार, राजू खरवार आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button