गरीबों एवं निराश्रितों को किया गया नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कंबल वितरण। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

बरहज ,देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल द्वारा आज नगर पालिका परिसर में अपने नगर नगर पालिका क्षेत्र के पचौहा, मोहाव,लवरछी, नंदना उत्तरी पश्चिमी, नंदना पूर्वी, पुराना बरहज ,पटेल नगर ,आजाद नगर, नगर के सभी वार्डों के गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किया कंबल वितरण के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि हमारा यह निरंतर प्रयास है कि नगर में कोई व्यक्ति जो गरीब निराश्रित असहाय है उसे ठंड से बचाया जाए जिसके लिए आज नगर पालिका परिषद में इन लोगों के बीच कंबल वितरण कर मुझे अपार हर्ष हो रहा है इस अवसर पर समाज सेवी श्याम जायसवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा करना हम लोगों का परम कर्तव्य है और एक पुनीत कार्य भी है ऐसे कार्यों में अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए जिससे कि नगर में गरीबों निराश्रितों असहयों को ठंड से कोई कष्ट न पहुंचे ।कंबल वितरण के अवसर पर अवसर पर नगर पालिका के जोखन प्रसाद, श्रवण प्रजापति ,रतन वर्मा ,महेश यादव, मनोज गुप्ता ,संतोष सिंह गहमरी , शंभू दयाल भारती ,सनी कुमार ,अनमोल मिश्र सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button