4 दिन पूर्व छात्र के चोरी वाहन की पुलिस नहीं दर्ज कर रही FIR जबकि सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

4 days ago, the police is not registering the stolen vehicle of the student, while the thief was caught in the CCTV

जबलपुर:MPSU कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपेगा ज्ञापन दिनांक 14 जनवरी 2025 को सुबह 11:30 बजे इंडियन काफी हाउस सदर की पार्किंग से सेट एलोयसियस कॉलेज के छात्र की दो पहिया गाड़ी को बेखौफ सरेआम दिन दहाड़े चोरी करके ले गया लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि इस बेरोजगार छात्र की गाड़ी को पुलिस ने वाहन को पुलिस ने वापिस दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया और घटना को 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और छात्र को डेली भटकाया जा रहा है,
मामले की जानकारी जैसे ही MPSU को लगी तो MPSU के छात्र नेताओं ने अपने प्रयासों से आस पास के सीसीटीवी खंगाले जिसमें चोर साफ साफ गाड़ी को चोरी करते ले जाते नजर आ रहा है।
MPSU मांग करता है की तत्काल FIR दर्ज कर गाड़ी बरामद की जाए और दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही की जाए

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button