रोहिंग्या और घुसपैठियों को करना चाहिए देश से बाहर : वीरेंद्र सचदेवा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि दिल्ली में अवैध घुसपैठियों की समस्या कितनी गंभीर है।

वीरेंद्र सचदेवा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि देश से रोहिंग्या और घुसपैठियों को बाहर करना चाहिए। अब जब पुलिस ने अवैध तरीके से घुसे हुए एक बांग्लादेशी आरोपी को गिरफ्तार किया है, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौन क्यों हैं? जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, तब तक केजरीवाल इन घुसपैठियों के बचाव में कई बयान दिए, लेकिन अब जब गिरफ्तारी हो चुकी है, तब उनका मुंह बंद है।

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सवाल है कि क्या केजरीवाल घुसपैठियों के पक्ष में हैं और उनका समर्थन करते हैं, या फिर वह इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं। दिल्ली में घुसपैठियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और यह देश की सुरक्षा के लिए खतरे की बात है। अब वक्त आ गया है कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर और सख्त कदम उठाए और घुसपैठियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button