कांग्रेस के निवर्तमान जिला सचिव शम्भूनाथ दीक्षित का हृदयाघात से आकस्मिक निधन,
निधन पर कांग्रेस जनों ने शोक सभा का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस के निवर्तमान जिला सचिव शम्भूनाथ दीक्षित का वृहस्पति वार को भोर में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर दल का ध्वज ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी।उनका अंतिम संस्कार भागलपुर के कालीचरण घाट पर किया गया। इसके अलावा युवा कांग्रेस देवरिया के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ शुक्ल के भाई पार्थ शुक्ल व कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय के भाई संपूर्णानंद पांडेय चंकी के पत्नी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सुयश मणि त्रिपाठी,बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी ,राघवेन्द्र सिंह राकेश,धर्मेन्द्र सिंह,नागेंद्र शुक्ल,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय,दीनदयाल प्रसाद,आलोक त्रिपाठी राजन,आनन्द देव गिरि,नीलेश त्रिपाठी,दीनदयाल यादव,सत्यप्रकाश मणि,वरुण राय,मार्कण्डेय मिश्र,वशिष्ठ मोदनवाल,अब्दुल जब्बार ,लालसाहब यादव, धर्मेन्द्र पांडेय, पन्नालाल पाठक,भरत मणि त्रिपाठी,बदरे आलम, डॉ रमेश कुशवाहा,सुनील द्विवेदी,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,गोविन्द मिश्र,सत्यम पाण्डेय,अभिनीत उपाध्याय,मनोज मणि,अवधेश यादव, दयाशंकर द्विवेदी, बद्रीनारायण दूबे,अशोक गौंड, मधु शर्मा, समीर पांडेय,महेंद्र अम्बेडकर, सुबाष राय,रामप्रवेश सिंह ,आनंद प्रकाश, बदरे आलम,विराट यादव ,सलीम अली, पारस निषाद, जनार्दन वर्मा,ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी, भोला तिवारी,शिवशंकर सिंह,जवाहर लाल चौहान,वजीर अहमद,मुलायम यादव, हरिश्चन्द्र सिंह,राहुल मिश्र, रोहित यादव, इस्लाम खान, जनार्दन वर्मा,प्रमोद श्रीवास्तव, वकार अहमद ,चुन्नू श्रीवास्तवआदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।अंत मे मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।