मतदाता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में हुआ शपथ ग्रहण। 

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। मऊ। घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थानों में मतदाता दिवस के अवसर पर लोगों को मतदान को लेकर जागरूक करने के साथ शपथ दिलाया गया।

नगर से सटे जूनियर हाई स्कूल धरौली में प्रधानाध्यापक डा रामबिलास भारती के नेतृत्व में विधार्थियो ने जुलूस निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ स्वम एवं लोगों को मतदान को लेकर शपथ दिलाया।

घोसी नगर स्थित नगर पंचायत कार्यालय में ई ओ अनिलकुमार एवं नगर चेयरमैन मुन्नागुप्ता की उपस्थिति में कर्मचारियों एवं सभासदो ने मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान के दिन मतदान एवं लोगों को अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ लिया । तहसील में एसडीएम अभिषेक गोस्वामी एवं एसडीएम न्यायिक राजेश अग्रवाल की उपस्थिति मे कर्मचारियों एवं अन्य ने मतदान के दिन मतदान करने एवं अन्य को मतदान करने के लिए शपथ दिलाया। इस अवसर पर कमलेश राय, बादामी देवी, अर्जुन यादव, अंजली, पूजा, विमलेश, राकेश पांडेय, आफताब, आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button