पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकली गई साइकिल यात्रा
राष्ट्र की मजबूती के लिए युवा का स्वस्थ होना जरूरी - अताउल अंसारी

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोहीlभदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से तिरंगा यात्रा व पर्यावरण जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गई।
क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा आरंभ होकर नगर पालिका, फूलबाग, मेवड़ापुर होते हुए टीकापुर में बाबा रघुनाथ की कुटिया पर पहुंची।
वहां पहुँचने पर जोहरपुर के प्रधान प्रतिनिधि रंजीत बिंद बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहें और सभी साइकिल चालकों का फूल माला से जोरदार स्वागत किया। रंजीत बिंद ने कहा कि देश की मजबूती के लिए सभी को स्वस्थ होना और पर्यावरण को स्वच्छ रखना दोनों बहुत जरूरी है। प्रत्येक युवा को चाहिए कि अपने स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण की भी देखभाल करें। भदोही साइकलिंग क्लब का कार्य बहुत सराहनीय है जो खुद भी स्वस्थ होकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने पर जोर दे रहें है।
रंजीत बिंद ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए। साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर कांजी हाउस, जोहरपुर, ननवकपुर, जखांव, नवलपुर, लालापुर के आस पास का भ्रमण करते हुए *गणतंत्र दिवस जिंदाबाद, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक करते हुए प्रधान प्रतिनिधि के आवास पर इसका समापन हुआ ।
*प्रधान प्रतिनिधि के आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया।*
साइकिल यात्रा में राम बाबू, मंजेश, नितेश, अनिल बिंद, सरफराज अहमद, प्रवीण टंडन, कमलेश कश्यप, महमूद आलम, प्रमोद मौर्य, राजीव जायसवाल, फैज आलम, महेंद्र यादव, अमन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, अबरार हाशमी, जीत सिंह, लक्ष्य सिंह, अबू दर्दा अंसारी, अबु हुरैरा अंसारी, पंकज, गप्पू समेत आदि रहे।



