आजमगढ़:असलहा लहराते हुए वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज

 रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी गांव का मामला,एसपी ग्रामीण ने जांच कराने के लिए दिए निर्देश

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक व्यक्ति का असलहा लहराते हुए वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी ग्रामीण ने रौनापार थाने को मुकदमा पंजीकृत कर जांच कराने के लिए निर्देश दिए हैं। उक्त वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी गांव का बताया जा रहा है।जानकारी मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी गांव निवासी राजू चौहान द्वारा एक विवाह समारोह के दौरान हाथ में अवैध रिवाल्वर लहराते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। उक्त वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने रौनापार थानाध्यक्ष को इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर जांच के निर्देश दिए हैं।एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी,

Related Articles

Back to top button