Azamgarh News:बीएसए ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, 93 में 66 छात्राएं मिलीं उपस्थित
बीएसए ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, 93 में 66 छात्राएं मिलीं उपस्थित
रानी की सराय, आजमगढ़। शनिवार रात करीब आठ बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक के औचक निरीक्षण से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हलचल मच गई। नामांकित 93 छात्राओं में से महज 66 की उपस्थिति मिलने पर उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बीएसए ने शैक्षिक गुणवत्ता, पठन-पाठन, छात्राओं की उपस्थिति, साफ-सफाई और खाद्यान्न व्यवस्था की पड़ताल की। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में सभी शिक्षक मौजूद पाए गए। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर पढ़ाई की स्थिति और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विद्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक मिली, जबकि खाद्यान्न भी व्यवस्थित ढंग से रखा पाया गया। इस दौरान बीएसए ने वार्डन शकुंतला और लेखाकार विजेंद्र कुमार उपाध्याय से विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
रात में हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।



