बलिया:छत से गिरने से सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत
रिपोर्ट:संजय सिंह
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान राजकुमार सिंह (40) पुत्र स्व. हरेनाथ सिंह की रविवार की देर शाम छत से गिरकर मौत हो गई। होली की शाम गांव में अचानक हुई घटना से कोहराम मच गया। राजकुमार सिंह जम्मू में तैनात थे। होली के अवसर पर छुट्टी लेकर आए हुए थे। घटना के सबंध में परिजनों ने बताया कि राजकुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल के 46वीं बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वह होली के अवसर पर छुट्टी आए हुए थे। रविवार की देर शाम छत पर चढ़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। वह गिरे गये और उनके सिर में गम्भीर चोट आगई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने बलिया के लिए रेफर कर दिया, किंतु अच्छा इलाज के लिए परिजन उन्हें पटना ले गये। जहां इलाज के दौरान राजकुमार सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव ले आया गया है। उनके बटालियन को सूचना दी गई है। सूचना पाकर वहां से बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी के आने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।