Azamgarh:दहेज हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार
दहेज हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़:मुबारकपुर थाने की पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी थाना रौनापार जनपद आजमगढ द्वारा स्वंय की पुत्री को प्रेम सम्बन्ध में अभियुक्त सत्यम जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा भगाकर ले जाने व शादी करने एवं शादी करने के बाद दहेज की मांग करने एवं गाली गुप्ता तथा जान से मारने की धमकी देने जिससे आहत होकर वादिनी की पुत्री द्वारा फाँसी लगा लेना, जिससे वादिनी की पुत्री की मृत्यु हो गयी। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 36/2025 धारा 85/80(2)/115(2)/352/351(2) BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सत्यम जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को मोहल्ला कटरा स्थित अभियुक्त के घर से समय करीब 07.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।



