Azamgarh:वाहरे किस्मत का खेल कुम्भ घटना के बाद प्रयागराज को जानेवाली सभी गाड़ियां हुई फेल

वाहरे किस्मत का खेल कुम्भ घटना के बाद प्रयागराज को जानेवाली सभी गाड़ियां हुई फेल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

शासनादेश से कोई न बेखबर इसलिए एसपी आजमगढ़ ने बार्डर के सभी थानों पर रखी है नजर

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़

 

महाकुंभ घटना के बाद आजमगढ़ मे सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर एसपी ने किया हाई अलर्ट जारी
प्रयागराज के कुंभ मेले में हुई दुर्घटना के बाद कुम्भ मेले में अधिक भीड़ न हो इस बात को ध्यान मे रखते हुए पुलिस प्रशासन ने आजमगढ़ से प्रयागराज को लगने वाली सभी सीमाएं सील कर दी हैं। एसपी आजमगढ़ द्वारा हाई एलर्ट जारी करते हुए आजमगढ़ से प्रयागराज जाने वाली सभी गाड़ियों को रोक दिया गया है। केवल आपात कालीन सेवाओं वाली गाड़ियों और मरीजों की गाड़ियों को ही प्रयागराज जाने की अनुमति दी जा रही है। आजमगढ़ जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना और एसपी ग्रामीण चिराग जैन सहित बॉर्डर से लगे सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाकों में प्रयागराज जाने वाली गाड़ियों को रोक रहे हैं। निरंतर की जा रही इस निगारानी का मुख्य मकसद है कि प्रयागराज में अधिक भीड़ न बढ़ने पाए। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन सुबह से ही बॉर्डर वाले थाना क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही बार्डर पर सभी पुलिस अधिकारियों को नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। तथा प्रयागराज को जाने वाली सभी गाड़ियों को पूर्ड रूप से रोक दिया गया है। आजमगढ़ एसपी का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं और इमरजेंसी सेवाओं के अलावा किसी को भी प्रयागराज जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ज्ञातब्य है कि मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर महा कुम्भ में हुई भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मौत होगई तथा कई लोगों को घायल होने की सूचना मिलने के बाद शासन द्वारा सभी गाड़ियों पर रोक लगाने का आदेश दिया गया इसके बाद शासन के निर्देश पर बॉर्डर वाले जिले के सभी पुलिस कप्तानों को अपने-अपने एरिया की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे पुलिस डिपार्ट हाई एलर्ट मूड मे है।

Related Articles

Back to top button