Azamgarh:गाजे बाजे के साथ प्रतिमा की निकाली गयी शोभा यात्रा 

गाजे बाजे के साथ प्रतिमा की निकाली गयी शोभा यात्रा 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

जीयनपुर शिव मंदिर जीयनपुर में पूर्व में लगी मां पार्वती, भगवान शंकर की मूर्ति खंडित होने के बाद नई प्रतिमा की स्थापना के लिए गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर में भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान जयकारे से पूरा वातारण भक्तिमय हो उठा। प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर पर पूर्व में लगी मां पार्वती, भगवान शंकर की प्रतिमा खंडित हो गई थी। जिसके बाद वहां नई प्रतिमा लगवाने का निर्णय लिया गया था। नई प्रतिमा की स्थापना के लिए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बिलरियागंज मार्ग हसनपट्टी, बैल बाजार, कोरिया पोखरा, आदर्श नगर आदि होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यहां पं. पारस तिवारी ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद मां पार्वती, भगवान शंकर की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कराया गया। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आनंद प्रकाश तिवारी, नंदलाल चौरसिया, ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रदीप तिवारी, दीपक गुप्ता, पप्पू ठठेरा, पवन शिल्पकार, नंदलाल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button