Azamgarh :अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने मंडल अध्यक्ष लालगंज का किया जोरदार स्वागत

अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने मंडल अध्यक्ष लालगंज का किया जोरदार स्वागत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज आजमगढ़, भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह अमिलिया का ग्राम पंचायत खनियरा में हुआ जोरदार स्वागत। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने तथा संचालन मुनौवर अली ने किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें बीजेपी का फटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष होने के नाते में कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई पुरजोर ढंग से लडूंगा। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा करना ही मेरा प्रथम कर्तव्य है। भारतीय जनता पार्टी जाति बिरादरी की राजनीति नहीं करती। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बहुत बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक लोग भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी बुनकरों तथा पिछड़ी जाति से संबंधित लोगों के विकास की अनेक योजनाएं चला रही है जिसका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय को मिल रहा है। इस अवसर पर अवनीश राय रिंकू, शहाबुद्दीन, मुनव्वर अली, असलम, पाक़ीज़ा,मोहम्मद अजीम,भोनू, सोनू ,मंजूर, निजामुद्दीन ,शाह आलम,कयूम, मकसूद , शकील अहमद,प्रभात मिश्रा ,राजीव सिंह , सलमान आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button