Mau news:एसडीएम सुरेश कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र में किया साफसफाई

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ: राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जयंती के पूर्व दिवस पर चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत् उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने घोसी तहसील क्षेत्र के कई गावों में पहुंच कर स्वयं ही साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए एक विद्यालय के आस पास हुए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने हेतु निर्देशित किया।घोसी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर असना पहुंच कर एसडीएम सुरेश कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र की साफ सफाई करके लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षकों को चेतावनी दिया कि भविष्य में पुनः गंदनी नहीं होनी चाहिए।विद्यालय के बगल में स्थित गुमटी के संचालकों को निर्देशित किया कि वे दो दिन के अंदर अपना अपना गुमटी हर हाल में हटा लें।
घोसी तहसील सभागार में 112वर्षीय वरिष्ठ मतदाता हाजी रहमतुल्लाह को निर्वाचन आयोग का पत्र देकर सम्मानित करते एसडीएम सुरेश कुमार
अन्यथा उनके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।इसके बाद घोसी नगर के मझवारा मोड़ पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार सिंह को निर्देशित किया कि वे राष्ट्रपिता के प्रतिमा एवं चबूतरे आदि का नवीनीकरण नियमानुसार कराये।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में अधीक्षक डा एसएन आर्या एवं 100 बेड का स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टडीयाव में अधीक्षक डा एचके पंकज के नेतृत्व में साफ सफाई की गई।पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में डा रामविलास भारती,अमरजीत सिंह पीजी कालेज सोनाडीह में प्रबंधक संजय कुमार सिंह ,कुमार परमार्थ बाबा गोविंद महाविद्यालय कल्यानपुर में प्रबंधक राजेंद्र कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह एवं अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान के तहत् साफ सफाई की गई।इस अवसर पर रामाकांत चौहान,विमलेश कुमार,अरशद ,शादाब ,पिंटू आदि उपस्थित रहे।फोटो



