देवरिया:नाबालिक लड़की को गौरी बाजार पुलिस ने किया बरामद आरोपी युवक गिरफ्तार
Deoria news:Gauri Bazaar police recovered the minor girl, the accused youth was arrested
देवरिया, उत्तर प्रदेश | गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक, जो विशेष समुदाय से बताया जा रहा है, पीड़िता के घर कपड़े प्रेस करने के बहाने नियमित रूप से आता था। इसी दौरान युवक ने लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और वारदात की रात उसे बुर्का पहनाकर फरार हो गया।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को लड़की के साथ जाते हुए देखा जा सकता है।
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी हस्तक्षेप किया, जिसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लड़की को ढूंढ निकाला।