दिल्ली प्रीमियर लीग: तरुण संघा ने वाटिका को 4-3 से हराया

[ad_1]

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। डीएसए प्रीमियर लीग क़े एक तेज तर्रार लेकिन संदेहास्पद मुकाबले में तरुण संघा ने वाटिका एफसी को 4-3 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए l नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विजेता क़े लिए पी शांति कुमार सिंह औऱ नींगोबम साना सिंह ने दो दो गोल जमाए l पराजित टीम क़े लिए उसके स्टार स्ट्राइकर आदित रघुनाथन ने दो गोल किए जबकि एक गोल विपुल सिंह ने किया l आज क़े परिणाम से विजेता तरुणसंघा ने 17 मैचों में 21 औऱ वाटिका ने 19 अंक बना लिए हैं l

इसमें दो राय नहीं कि दोनों तरफ क़े खिलाडियों ने तेज गति का खेल दिखाया l खासकर, तरुण संघा ने पहले हाफ में दो गोलों की बढ़त बनाने क़े बाद खेल पर पकड़ मजबूत कर ली l मध्यांतर क़े बाद पहली प्रीमियर लीग की विजेता वाटिका एक्शन में नज़र आई औऱ दो बार बराबरी पाने में सफल रही l लेकिन वाटिका अपनी ख्याति क़े अनुरूप नहीं खेल पा रही है l मैच दर मैच उसका खेल बिखर रहा है l

अंतिम दो मिनट का खेल खासा नाटकीय रहा l तीन गोलों का आदान प्रदान सौहार्दपूर्ण नज़र आया l मैच का आखिरी औऱ निर्णायक गोल करने वाले साना सिंह को कुछ साथी खिलाड़ियों ने चीयर किया लेकिन टीम प्रबंधन क्यों नाखुश लगा समझ नहीं आया l ऐसा लगा जैसे कि दोनों टीमें बराबरी का रिजल्ट चाहती थी l

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button