Mau news:घोसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
Mau News: Under the Seva Sankalp Abhiyan in Ghosi, sanitation workers celebrated the Prime Minister's birthday.
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोकश्रीवास्तव
Mau News:घोसी।मऊ। घोसी नगर पंचायत में सेवा संकल्प अभियान के तहत यूप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबरतक चलने वाले अभियान के तहत सोमवार को घोसी नगर पंचायत सभागार में सफाई कर्मचारी संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी संघ की अध्यक्ष शकीला बानो ने की। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता एवं ईओ अनिल कुमार रहे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने ईओ अनिल कुमार के साथ सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष शकीला बानो, एवं सफाई नायक विमलेश कुमार के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता और सेवा समाज की जिम्मेदारी है। नगर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान देना चाहिए।
सफाई कर्मचारी संघ की अध्यक्ष शकीला बानो ने कहा कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ ही जनसेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सफाईनायक विमलेशकुमार, रमाकांत के अलावा अफजल, अबु हुरैरा, सौदागर, नजमा, एखलाक अहमद, बदरे आलम, जमीला, आबिदा, गुड़िया, सम्भा देवी सहित नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।


