भिवंडी शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य शिल्प चित्र का अनावरण

Unveiling of grand sculpture of Chhatrapati Shivaji Maharaj in Bhiwandi city

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी-भिवंडी में शिवजयंती उत्सव के बीच पद्ममानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य शिल्प चित्र का अनावरण किया गया। यह अनूठी कलाकृति कपिल पाटिल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित पाटिल की संकल्पना से साकार हुई है। शिवजयंती की पूर्व संध्या पर इस शिल्प चित्र का अनावरण पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के हाथों संपन्न हुआ।
:इस अवसर पर विधायक महेश चौघुले, भाजपा शहराध्यक्ष एड. हर्षल पाटिल, शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस भव्य शिल्प चित्र के साथ पद्माशाली समाज के आराध्य दैवत महामुनी मार्कंडेय और अन्य समाज सुधारकों के तैलचित्र भी बनाए गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की। आयोजन से समाज में शिवाजी महाराज के विचारों और संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है।

Related Articles

Back to top button